फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सांप ने ग्रामीण को काटा... झाड़फूंक के चक्कर में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सांप के काटने के बाद झाड़फूंक के चक्कर में एक ग्रामीण की जान चली गई। हालत बिगड़ने पर बुधवार की रात परिजन घायल को कटरा सीएचसी गए। वहां, चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी 40 वर्षीय अजय के परिजनों ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते थे। वह मंगलवार सुबह खेत पर खरबूजे की पालेज देखने गए थे। वहां एक सांप ने उनको काट लिया।
सूचना पर परिजनों ने घायल की झाड़फूंक कराई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हालत अधिक खराब होने पर बुधवार की रात परिजन अजय को लेकर कटरा सीएचसी गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौत की सूचना सुनकर अजय के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

अजय के भाई रामू ने कहा, झाड़फूंक करने वाले ने घायल अजय को ठीक करने का आश्वासन दिया था। साथ ही अंग्रेजी दवा खिलाने से इन्कार किया था। रामू ने बताया कि अजय अविवाहित थे। वह छह भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर पर थे। उनकी मां बेलादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें