सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की मुख्य शाखा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं, जिसमें स्लो साइकिल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हर्षित अवस्थी प्रथम, अजीत वर्मा द्वितीय रहे तो आशुतोष मिश्रा और शोभित मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार मिला। सीनियर वर्ग में सौम्य पांडेय को प्रथम, अमित कुमार को द्वितीय तथा मोहम्मद सैफ और राघव सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद, सुलेख, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं। यह प्रतियोगिताएं मुन्ना सिंह, नितिश खन्ना, मोहम्मद आतिफ और धीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में हुईं।
कॉलेज में सुषमा मिश्रा, नीलम मिश्रा, प्रतिष्ठा टंडन और नेहा पुरवार के निर्देशन में वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिन्दी माध्यम में उज्ज्वल श्रीवास्तव ने प्रथम, तलहा मन्नान खान ने द्वितीय पुरस्कार मिला। सौरभ शुक्ला और मान्सी गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया, वहीं अंग्रेजी माध्यम के सीनियर वर्ग में दीपांशी श्रीवास्तव को प्रथम, पियूष सोनी को द्वितीय पुरस्कार मिला। सांत्वना पुरस्कार वर्तिका चौरसिया और सोनल गुप्ता को दिया गया जूनियर वर्ग में वंशिका तिवारी को प्रथम, फातिमा खान को द्वितीय पुरस्कार मिला। सांत्वना पुरस्कार सिद्धान्त कुमार और विश्वास सेठ को दिया गया। सुषमा मिश्रा, माधवी गुप्ता और नीलम मिश्रा के निर्देशन में सुलेख प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पल्लवी वर्मा को प्रथम, नवनीत सारस्वत को द्वितीय पुरस्कार मिला। सांत्वना पुरस्कार पल्लवी मनार और रोहित कुमार सिंह को दिया गया वहीं सीनियर वर्ग में खुशनुमा बानो को प्रथम और श्रेया अरोरा को द्वितीय पुरस्कार मिला। सांत्वना पुरस्कार सृजन सक्सेना और गौरव प्रताप सिंह को दिया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के उद्घाटन में प्रबंधक प्रेम शंकर सेठ, संचालक विशाल सेठ और अंग्रेजी माध्यम की संचालिका लेखनी सेठ, इंचार्ज एससी गुप्ता और अभिभावक मौजूद रहे। प्रधानाचार्य मोहिनी रस्तोगी ने जीवन में प्रतियोगिताओं का महत्व बताया।