फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1877 सदस्यों का फिर होगा चुनाव

Tue, 15 Dec 2015 05:44 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 1877 पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए एक बार फिर चुनाव कराया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि नई ग्राम पंचायतों के गठन के लिए पंचायत सदस्य पद के रिक्त पड़े पदों को भरना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य के 72, क्षेत्र पंचायत के 1804, प्रधान के 1167 पदों पर निर्वाचन संपन्न हो गया है लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 15077 पदों पर 13200 सदस्यों का ही चुनाव हो पाया है। इनमें 8263 पदों पर सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हुआ है, जबकि 4937 पदों पर मतदान कराया गया है। ऐसे में समस्या यह है कि जिन ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्य नहीं हैं वहां नई ग्राम पंचायत का गठन नहीं किया जा सकता है और न ही ग्राम निधि का खाता खुल सकता है। इससे विकास योजनाएं भी प्रभावित होंगी। हालांकि रिक्त पदों पर होने वाले चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग से अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं आया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी हो सकती है। बता दें कि जिले में सबसे ज्यादा मोहम्मदी, मितौली, बेहजम और नकहा ब्लाक में सदस्य पद खाली पड़े हैं। इन ब्लाकों में दर्जनों ग्राम पंचायतों के गठन में दिक्कत आएगी।
--
अभी कार्यमुक्त नहीं हो सकेंगे आरओ
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि वेबसाइड में बड़े पैमाने पर विजयी उम्मीदवारों का विवरण फीड नहीं हो पाया है। खीरी जिले में भी ब्लाक स्तर पर फीडिंग का कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि जिले के किसी भी आरओ को तब तक मतगणना कार्य से कार्यमुक्त न किया जाए जब तक सभी परिणाम आयोग की वेबसाइड पर अपलोड न कर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें