मड़हा जंगल में मिली हाथियों की लोकेशन
वन विभाग की निगरानी टीमों के मुताबिक शनिवार को इन हाथियों की लोकेशन किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा जंगल में मिली है। हाथियों के आने के पूर्वाभास के चलते वन विभाग पहले से ही सतर्क था। हाथियों की निगरानी में वन विभाग की कई टीमों को लगा दिया गया है,जो इनकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी. ने बताया कि छह हाथियों का झुंड नेपाल के शुक्ला फाटा नेशनल पार्क से चलकर किशनपुर सेंक्चुरी पहुंच गया है। इन हाथियों की निगरानी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। साथ ही जंगल के आसपास बसे गांव के लोगों को हाथियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।