बिजुआ। गांव पल्हनापुर में पंकज हत्याकांड के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे नहर पटरी स्थित मजार के पास घेराबंदी कर पकड़ा। एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस के अनुसार, बीते शुक्रवार पंकज का पत्नी से रील बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी ने मायके वालों को फोन कर बुला लिया था। आरोप है कि मायके वालों की पिटाई में पंकज की मौत हो गई थी।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने नहर पटरी स्थित मजार के आसपास घेराबंदी की। इसी दौरान गांव कटैय्या निवासी शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी का चालान भेज दिया है।
सीओ गोला जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।