फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1001 दीपक जलाकर मेंढक मंदिर में मनाई शिव दीपावली

विज्ञापन
मेंढक मंदिर में शिव दिवाली मनाते लोग।
विज्ञापन
काशी के भव्य स्वरूप के लोकार्पण के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शिव के धाम काशी के नए स्वरूप सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया। इसको लेकर सोमवार शाम भाजपा नेताओं ने ओयल कस्बे के प्राचीन मेंढक मंदिर में शिव दीपावली मनाई गई।
विज्ञापन

काशी के भव्य स्वरूप के लोकार्पण को लेकर सोमवार शाम भाजपा नेता अखिलेश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता आदि ने प्राचीन मेंढक मंदिर स्थिति शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इसके बाद शाम को मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमग उठा। भाजपा नेता अखिलेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्य नाथ के प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार करने से जनमानस बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि आज तक किसी ने जो सोचा भी नहीं था उसे प्रधानमंत्री मोदी ने करके दिखा दिया। इस दौरान रानू गुप्ता, विनीत शुक्ला सहित तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें