फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुराद पूरी होने का दिया झांसा गहने उतरवाकर हुए रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की गढ़ी रोड निवासी एक महिला को तीन ठगों ने झांसे में लेकर हजारों रुपये कीमत के गहने उतरवा लिए और चंपत हो गए। शक के आधार पर भीड़ ने तीन युवकों को पकड़कर उनकी धुनाई कर दी। हालांकि महिला ने पहचाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब नौ बजे मोहल्ला रानी पदमावती कॉलोनी निवासी राजपाल सिंह ठाकुर के घर पर तीन ठगों ने उनकी पत्नी को झांसे में लिया। ठगों ने उनकी पत्नी को एक पीतल के मंदिर को सोने का बताकर मांगी गई हर मुराद पूरी होने की बात कही। इस पर महिला उनके झांसे में आ गईं और घर में रखे सोने चांदी के जेवर लेकर आ गईं।
पीड़िता के मुताबिक ठगों ने प्यासे होने की बात कहते हुए पानी मांगा। पानी लेकर जब महिला आईं तो तीनों ठगा गायब थे। महिला की नजर छोटे मंदिर के पास रखे गहनों पर गई तो गहने भी गायब थे। इस पर महिला ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

महिला के बताए गए हुलिए के मुताबिक लोगों ने तलाश शुरू की तो कृषक समाज इंटर कॉलेज के पास तीन युवकों को पकड़ लिया। भीड़ तीनों को लेकर सेठघाट पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस ने पीड़ित महिला से तीनों आरोपियों की पहचान कराई तो महिला ने पहचानने से इन्कार कर दिया। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें