लखीमपुर खीरी। युवराजदत्त महाविद्यालय में प्रवेश को लेकर एक बार फिर से तिथि बढ़ाई गई है। अब 13 जुलाई तक स्नातक व परास्नातक के प्रवेश लिए जाएंगे।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम तथा एमए, एमकॉम और एमएससी वनस्पति विज्ञान जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले इच्छुक छात्र-छात्राओं को एक बार फिर से राहत दी गई है। यह उनके लिए अंतिम मौका होगा।
प्रवेश की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक कॉलेज से विवरणिका प्राप्त कर कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद