फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी का कहर, सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे लोग

विज्ञापन
करसौर मे कटान करती शारदानदी। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। विकास खंड बिजुआ में शारदा नदी में जलस्तर कम होने के बाद कटान की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। तमाम किसानों की फसलें नदी में समा गई हैं। सैकड़ों एकड़ जमीन नदी के मुहाने पर स्थित है।
विज्ञापन

करसौर गांव में स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है। ओम प्रकाश का 70 प्रतिशत मकान नदी में समा गया है। परसराम, बबलू और मुकेश के घर नदी के मुहाने पर आ गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, अगर यही स्थिति रही तो खेतों में लगी फसलें बर्बाद हो जाएंगी। लेखपाल राजू वर्मा ने बताया कि कटान पर लगातार नजर है और रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें