फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कम हुआ, पर पूरी तरह से नहीं रुका पानी का रिसाव

विज्ञापन
पलिया-भीरा मार्ग पर काम करते कारसेवक व कर्मी। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-भीरा रेललाइन पर अतरिया रेलवे क्राॅसिंग के पास पानी बढ़ने के बाद रेललाइन के नीचे से हो रहे रिसाव को अभी रोका नहीं जा सका है। कारसेवा करने वाले सेवादार व रेलकर्मी रिसाव को पूरी तरह से रोकने के लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


बीते रविवार को शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद अतरिया क्राॅसिंग के आगे रेललाइन के नीचे से पानी का रिसाव शुरू हो गया था। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दी थी।
महंगापुर गुरुद्वारा के संत बाबा गुरनाम सिंह ने भी कारसेवा करने की बात कह रेललाइन के रिसाव को बंद करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद से यहां कारसेवकों का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार को काफी हद तक कारसेवकों व रेलकर्मियों ने रेललाइन के नीचे से बहाव को रोक दिया, लेकिन अभी कुछ जगह से रिसाव तेजी के साथ हो रहा है।
विज्ञापन

पत्थर, मौरंग भरी बोरियों के अलावा जाल आदि डालकर बहाव को रोकने का काम किया जा रहा है। गुरुद्वारे की तरफ से लोगों के लिए पानी, चाय, पकौड़े, खाने आदि की व्यवस्था कर लगातार लंगर कराया जा रहा है।
बनबसा से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ रही
पलियाकलां। बनबसा बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बृहस्पतिवार तक तो घट रही थी, लेकिन शुक्रवार को यह बढ़ने लगी। बृहस्पतिवार को रात नौ बजे बनबसा बैराज से 25 हजार 165 क्यूसिक पानी छोड़ा गया, लेकिन शुक्रवार सुबह छह बजे ये बढ़कर 50 हजार 652 क्यूसिक पर पहुंच गया। सुबह नौ बजे 51 हजार 129, 12 बजे 61 हजार 914, दो बजे 69 हजार 294 के साथ तीन बजे 71 हजार 196 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें