करसौर मे कटान करती शारदानदी। संवाद
बिजुआ। विकास खंड बिजुआ में शारदा नदी में जलस्तर कम होने के बाद कटान की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। तमाम किसानों की फसलें नदी में समा गई हैं। सैकड़ों एकड़ जमीन नदी के मुहाने पर स्थित है।
करसौर गांव में स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है। ओम प्रकाश का 70 प्रतिशत मकान नदी में समा गया है। परसराम, बबलू और मुकेश के घर नदी के मुहाने पर आ गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, अगर यही स्थिति रही तो खेतों में लगी फसलें बर्बाद हो जाएंगी। लेखपाल राजू वर्मा ने बताया कि कटान पर लगातार नजर है और रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।