फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बझेड़ा बंधे के ऊपर से बह रहा शारदा नदी का पानी

Tue, 05 Aug 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बांध के ऊपर से निकल कर बझेड़ा गांव में घुसा शारदा नदी का पानी। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। पहाड़ों तथा तराई क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से शारदा नदी उफान पर है। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी का पानी बझेड़ा बांध से ऊपर होकर गावों में भर रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह शारदा नदी का पानी तटबंध के पास घरों में भर गया। इससे ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। ब्लॉक बिजुआ के करसौर, बेचेपुरवा, रूरा सुल्तानपुर, रेवतीपुरवा, दंबल टांडा, बेल्हा सिकटिहा और रामनगर कलां के मजरा रामपुर, दौलतापुर आदि गांवों पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। करसौर में कई ग्रामीणों के मकान और खेत नदी में समा चुके हैं।
सोमवार को बनबसा बैराज से 1.60 लाख क्यूसिक पानी शारदा में छोड़ा गया था। इससे फसलें डूब गई हैं। उफनाई शारदा से पशुओं के चारे और इंसानों के भोजन का संकट पैदा हो गया है। बझेड़ा गांव को बचाने के लिए एक सप्ताह से बाढ़ खंड प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बारिश हो रही है। नेपाल की नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण उसका दबाव बनबसा बैराज पर पड़ रहा है। बनबसा बैराज से छोड़ा गया पानी 12 घंटे में शारदा नदी में आता है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि मंगलवार देर शाम तक नदी के जलस्तर में और बढ़ोत्तरी होगी। बाढ़ को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। प्रशासन लगातार लोगों को अलर्ट कर रहा है।
तहसीलदार भीमचंद व एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने करसौर का दौराकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें