फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शारदा खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर ऊपर, गांवों में घुसा पानी

Wed, 02 Sep 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नारायणपुरवा  में भरा बाढ़ का पानी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/भीरा/बिजुआ। बनबसा बैराज से मंगलवार को 1.91 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद शारदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। बुधवार शाम छह बजे नदी खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से पलिया, भीरा और बिजुआ क्षेत्र के कई गांवों में पानी घुस गया। कई रास्ते जलमग्न होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। उधर, तिकुनिया क्षेत्र में मोहाना और धौरहरा में घाघरा नदी का कटान तेज हो गया है।
पलिया तहसील की ग्राम पंचायत शाहपुर के मजरा ढकिया, कुंवरपुर, नारायनपुरवा, बझेड़ा समेत कई गांवों में पानी घुस गया। कुंवरपुर खुर्द के 30 से 40 घरों में पानी भर गया। कई परिवार छतों पर रहने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हर साल शारदा के उफान पर गांव में पानी भरता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लेखपाल और कानूनगो मौके पर पहुंचे, लेकिन समस्याएं सुने बिना लौट गए। राहत सामग्री और खाने-पीने की व्यवस्था भी नहीं की गई। जलभराव के कारण लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव नहीं पहुंची है। प्रभावित ग्रामीणों में शिवकुमार, श्रवण, विनोद, राकेश, महेश, अमित, विष्णु, राजाराम, अनिल, रामप्रसाद, धर्मेंद्र, गयाप्रसाद, संजय, राजकिशोर, पप्पू, गजराज, दीनबंधु और मुलाई आदि शामिल हैं।
एसडीएम पुष्पक ने बताया कि लेखपाल को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित क्षेत्र में नाव की व्यवस्था भी कराई जाएगी। ग्रामीणों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
बिजुआ ब्लॉक के बझेड़ा, करसौर, गुजरा, कोरियाना, सिंघिया एहतमाली व गैर एहतमाली, बेचेपुरवा, मिस्त्रीपुरवा, ढकिया कलां, रेवतीपुरवा, दौलतापुर, रड़ा देवरिया, रामपुर, जंगल नंबर सात, इमलिया फार्म, कांप एलनगंज समेत कई गांव बाढ़ प्रभावित हैं। कई गांवों में पानी घुस चुका है। ग्रामीणों के सामने आवागमन, पशुओं के चारे और सुरक्षित स्थान पर जाने की समस्या है। ग्रामीणों ने नाव, राहत सामग्री, पशु चारा और सुरक्षित स्थानों की व्यवस्था कराने की मांग की है। तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया कि अभी स्थिति सामान्य है। लेखपालों को लगातार मौके पर रहकर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।
-
पलिया से नगला मार्ग पर आठ से 10 इंच तक बह रहा पानी
पलियाकलां। बनबसा बैराज से पानी का डिस्चार्ज घटकर बुधवार शाम छह बजे 1,08,418 क्यूसेक रह गया। शाम चार बजे पलिया में शारदा का जलस्तर खतरे के निशान 154.590 मीटर से 36 सेंटीमीटर ऊपर था। शाम छह बजे जलस्तर 154.910 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर ऊपर है।
पलिया से नगला जाने वाले रास्ते पर आठ से 10 इंच पानी बह रहा है। कर्बला के पास रपटा पुल और खेरना मार्ग पर भी पानी का बहाव है। अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास मेला जाने वाले रास्ते पर दो जगह एक से डेढ़ फीट पानी बह रहा है। पलिया-भीरा मार्ग पर बोझवा के आगे बने रपटा पुल पर भी पानी का हल्का बहाव है। हालांकि अभी तक बाढ़ का पानी किसी गांव के रिहायशी इलाके तक नहीं पहुंचा है। संवाद

मटहिया के पास पहुंचा पानी, नाव बनी सहारा
पलियाकलां। ग्राम पंचायत मटहिया के बोझवा जीरो ठोकर के पास रेलवे लाइन के किनारे बाढ़ का पानी गांव के नजदीक पहुंच गया है। ग्रामीणों को घरों में पानी घुसने की आशंका है। खेतों की ओर जाने और मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए ग्रामीण नाव का सहारा ले रहे हैं। संवाद
-
जमुआरी नदी बढ़ी, कई गांवों का संपर्क कटा
फरधान। दो दिनों से हो रही बारिश से जमुआरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे परसेहराबुजुर्ग, जगन्नाथपुर और शंकरपुर आदि गांवों के लोगों का फरधान आना-जाना बंद हो गया है। ग्रामीणों को दूसरे रास्ते से 10 से 15 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। पुलिया के ऊपर सड़क पर पांच से छह फुट पानी बह रहा है।
लखीमपुर मार्ग से सिकटिहा गांव होते हुए परसेहराबुजुर्ग के मुख्य मार्ग पर जमुआरी नदी का पानी बुधवार को पुलिया के ऊपर से बहने लगा। इससे फरधान कॉलेज जाने वाले बच्चों का आवागमन भी बंद हो गया।
परसेहराबुजुर्ग निवासी मोबीन अली, तोहीद अली, सिराज अली, अखिलेश कुमार, सुमित तिवारी, सुधीर दिक्षित, दलजीत और जितेंद्र कुमार आदि ने बताया कि पुलिया की सफाई नहीं होती। इसलिए थोड़ी बारिश में ही पानी सड़क पर बहने लगता है। संवाद

प्राथमिक विद्यालय नारायणपुरवा  में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

प्राथमिक विद्यालय नारायणपुरवा  में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

प्राथमिक विद्यालय नारायणपुरवा  में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

प्राथमिक विद्यालय नारायणपुरवा  में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

प्राथमिक विद्यालय नारायणपुरवा  में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

प्राथमिक विद्यालय नारायणपुरवा  में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें