फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल के मासूम पर  झपटा मगरमच्छ, घायल

Wed, 31 Aug 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन।
विज्ञापन
मगरगच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तालाब किनारे कद्दू के फूल तोड़ने गया था शीपू
विज्ञापन

सब्जी बनाने के लिए कद्दू के फूल तोड़ने तालाब किनारे गए सात वर्षीय मासूम पर अचानक तालाब में मौजूद मगरगच्छ झपट पड़ा। मगरमच्छ के हमले से बच्चा घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
गांव खैरहनी निवासी श्रीकेशन का सात वर्षीय पुत्र शीपू बुधवार सुबह घर के पास स्थित तालाब के किनारे सब्जी बनाने के लिए कद्दू के फूल तोड़ने गया था। अचानक तालाब से निकला मगरमच्छ शीपू के पास आ गया और उस पर हमला बोलकर तालाब की ओर खींचने लगा। शीपू के शोर मचाने पर वहां पर ग्रामीण आ गए। उन्होंने ईंटा पत्थर, डंडा आदि से प्रहार कर मगरमच्छ शीपू को छोड़कर तालाब में भाग गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर उसे लखीमपुर रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ के होने की सूचना वन विभाग को दी है।
विज्ञापन


मगरमच्छ दिखने से लोगों में फैली दहशत
पलियाकलां। शहर के मोहल्ला टेहरा शहरी में तहसील आवास के पीछे स्थित तालाब में इनदिनों लोगों को मगरमच्छ के बच्चे दिखाई दे रहे हैं। जिससे उनमें दहशत है उन्होंने वन विभाग से मगरमच्छों को पकड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला टेहरा शहरी में स्टेशन के सामने और तहसील आवास के पीछे एक बहुत बड़ा तालाब है जो चीनी मिल से होता हुआ थाने तक जाता है। इस तालाब में बीते कई दिनों से मोहल्लेवासियों को मगरमच्छ के बच्चे दिखाई दे रहे हैं। कई बार वन विभाग को फोन करने के बाद भी कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया है कि जब वन विभाग को फोन करा जाता है तो विभाग के कर्मचारी मगरमच्छ को पकड़ के बांधने की बात कहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें