विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
यूपी बटालियन एनसीसी लखीमपुर-खीरी के एनसीसी कैडटों ने जिले भर में अर्थ दिवस मनाया। इस मौके पर एनसीसी कैडटों ने कर्नल एनके रावत और प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल देशराज मिश्रा के नेतृत्व में एक रैली निकाली।
एनसीसी कैडटों ने लोगों को एक घंटे अपनी बिजली को बंद कर पृथ्वी को होने वाले नुकसान को बचाने के लिए प्रेरित किया। रैली को कामयाब बनाने में कैडटों के साथ सूबेदार मेजर इंद्रदेव चंदेल सूबेदार हंसादत्त, सीएचएम विक्रम सिंह, बीएचएम कुमार बहादुर राय आदि का योगदान रहा।
जेसीआई की महिला विंग जेसीरेट ने मूक बधिर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके माध्यम से सेव अर्थ सेव लाइफ के माध्यम से धरती के सरंक्षण का संदेश दिया। चेयरपर्सन मीता गर्ग ने पृथ्वी दिवस पर अपनी धरती अपनी जिम्मेदारी विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए पृथ्वी और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। सेव अर्थ सेव लाइफ विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में सुमित को विजेता, नेहा को उपविजेता घोषित किया गया। इनके साथ सभी प्रतिभागियों को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस मौके पर तुषार गर्ग, कुलदीप गुप्ता, कंवलजीत चावला, मंजू बरनवाल, नीरजा गुप्ता, कविता अग्रवाल, श्रद्धा मिश्रा, मीता गर्ग, शालिनी गुप्ता, शिप्रा श्रीवास्तव, विद्यालय प्रबंध समिति के प्रवीण बरनवाल, प्रधानाचार्य राम दुलारे वर्मा के अलावा शिक्षक, शिक्षिकाएं और बच्चे मौजूद रहे।
हिदायतनगर स्थित लॉ माटीना स्कूल में कक्षा दो से छह तक के बच्चों के लिए ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने पृथ्वी के संरक्षण और हरियाली से संबंधित आकर्षक चित्र बनाए। इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
गोला गोकर्णनाथ। मेला मैदान के निकट स्थित ब्राइटलैंड एकेडमी में विद्यालय के प्रबंधक जसवीर कौर ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस की महत्ता बताई। प्रधानाचार्य गुरुविंदर सिंह ने कुछ नए संदेश और अपनी पृथ्वी के बचाव के बारे में बताया। इस दौरान मानसी, नंदिनी, अंकुर कश्यप, समर्थ, कार्तिक, जसलीन कौर ने भाषण, चार्ट और कविताओं के जरिए पृथ्वी बचाओ और जीवन बचाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन सबा खान ने किया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह यादव, प्रियांशी सक्सेना, श्वेता गुप्ता, ममता यादव, गायत्री मिश्रा, पूनम साहनी, सपना शुक्ल, शिखा सक्सेना, शशि सूरी आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के संस्थापक, डायरेक्टर और मैनेजिंग डायरेक्टर ने पौधे लगाए।
कार्यक्रम में शिक्षिका नीलम मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि धरती मां के सामान है और इससे ही पेड़ पौधे जन्म लेते हैं। प्राणी इसकी गोद में पलते हैं। सभी को धरती की रक्षा करनी चाहिए। विज्ञान के प्रवक्ता फैजान शमसी ने बताया कि मानव अंधाधुंध कटान और खनन कर प्रकृति को खतरे में डालता जा रहा है उसे भविष्य की चिंता नहीं रह गई है और ग्लोबल वार्मिंग इसी का परिणाम है। इस अवसर पर एक पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा एक से 12 तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रथम रहे लखविंदर कौर, सफक अनवर, कल्याणी सिंह, अंजली नेगी, श्रेया शुक्ला, किरनवीर कौर, इशा अरोड़ा, स्वाती सिंह, श्रृष्टि माथुर को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीनियर कोआर्डिनेटर हरजिंदर कौर, लोकनाथ तिवारी, श्याम महेंद्र, राकेश कुमार, जगजीत सिंह सहित तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की संस्थापक मलकीत कौर, डायरेक्टर जसमेल सिंह मांगट, एमडी हरदीप कौर ने पौधे लगाकर धरती को हरा भरा रखने का संदेश दिया।