किसानों को बीज की बोरी देते जिला कृषि अधिकारी।
लखीमपुर खीरी। जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने बुधवार को बीज दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान राजकीय बीज भंडार मितौली व बेहजम का निरीक्षण किया। कुल 17 नमूने भरे गए।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बीज भंडार मितौली व बेहजम खुले पाए गए। प्रभारी एवं कर्मचारी उपस्थित मिले। बीज भंडार प्रभारी से बीज वितरण, कोषागार में जमा धनराशि की समीक्षा की गई। साथ ही मितौली, बेहजम में बीज दुकानों एवं खाद की दुकानों पर छापे मारे गए। इस दौरान विभिन्न बीज दुकानों से कुल 17 बीज नमूने भरे गए। कार्रवाई में प्रभारी कृषि निरीक्षक राजकिशोर, बीज बाबू रतन सिंह मौजूद रहे। संवाद