फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयों ने घेरा विकास भवन

Wed, 14 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीपीआरओ कार्यालय के बाहर हाथों में बेलन लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

डीडीओ को सौंपा प्रधानों पर अंकुश लगाने की मांग संबंधी ज्ञापन
स्कूलों से निकाले गए रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को विकास भवन का घेराव किया, जिसके बाद डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। रसोइया जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने दो सूत्रीय मांगपत्र डीडीओ अनिल सिंह को सौंपा, जिसमें प्रधानों पर चुनावी द्वेष भावना से तमाम रसोइयों को निकालने का आरोप लगाया है।
रसोइया संगठन की मांग पर डीएम ने पिछले माह बीएसए को कैैंप लगाकर रसोइयों की समस्याओं का निस्तारण कराने के आदेश दिए थे। कैंप लगे भी लेकिन इसके बावजूद रसोइयों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। संगठन ने बुधवार को बीएसए कार्यालय पर धरने का एलान किया था, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रधान स्तर पर समस्या होने की बात कहते हुए असमर्थता जाहिर कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा संगठन ने प्रधानों पर अंकुश लगाने के लिए डीपीआरओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीपीआरओ सुनील पांडेय के न होने पर डीडीओ अनिल सिंह ने पदाधिकारियों से बातचीत कर ज्ञापन लिया। ज्ञापन में रसोइयों के बकाया मानदेय की चेकों पर ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर कराने और प्रधानों द्वारा हटाए गए रसोइयों के लंबित प्रकरणों का ब्लाक स्तर पर निस्तारण कराने की मांग की है। महिला रसोइया हाथों में बेलन लेकर शामिल हुईं। प्रदर्शन में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश कुमार कश्यप, महामंत्री जगमोहन लाल, रामसनेही, ऊषा गुप्ता, तेजनरायन, संगीता मौर्या आदि शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें