फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 10 ग्राम पंचायतों में घपला... 3.27 लाख की रिकवरी का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धौरहरा के बाद ईसानगर ब्लॉक में हैंडपंप रीबोर के नाम पर खेल किया गया है। प्रधान और सचिवों ने बिना कार्य कराए बजट ठिकाने लगा दिया। जांच में 10 जगह हैंडपंप रीबाेर के नाम पर लाखों रुपये का बंटरबांट किया गया है। घपला सामने आने के बाद प्रधान, सचिवों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि ईसानगर ब्लॉक की 21 ग्राम पंचायतों की जांच कराई गई थी, जिसमें 10 जगह गड़बड़ी मिली है। मुखलिसपुर में 20981 रुपये का गबन सामने आया है। मितौला में 12176, विरसिंहपुर 69,4042, लौकाही मल्लापुर में 7886, धुंधाकलां में 18580, चंद्रासाखुर्द में 56211, मूड़ी में 24356, रायपुर में 14275, अछरौरा में 73340, चंद्रासाकलां में 30342 रुपये की गड़बड़ी मिली है।
जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी आने पर सचिव अनमोल वर्मा, कमलेश राना, राहुल कटियार, हरिबंश कटियार, मनीष सिंह, दीपक कुमार, सुधीर शुक्ला और प्रधान कमला देवी, शब्बीर, प्रतिमा देवी, सावित्री देवी, नूरजहां, गोमती देवी, हरिकिशन, राजेंद्र कुमार, मिथलेश कुमारी, सीता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही तीन लाख 27 हजार रुपये की संबंधित सचिवों व प्रधानों से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

-
धौरहरा की 13 ग्राम पंचायतों में हुआ था 15 लाख का खेल
इससे पहले धौरहरा की 13 ग्राम पंचायतों में 15 लाख रुपये का खेल पकड़ा गया था। जांच में कई जगह बिना हैंडपंप रीबोर कराए धनराशि हपड़ी गई थी। यह गबन सामने आने के बाद दो सचिव निलंबित, 13 प्रधानों को नोटिस और दो फर्माें को काली सूची में डालते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने सभी गांवों की जांच कराने की बात कहीं थी, लेकिन तीन महीने बाद भी जांच न होने पर यह मुद्दा उठाया गया। खबर छपने के बाद प्रशासन ने ईसानगर की 21 गांवों की जांच कमेटी गठित कर जांच कराई, जिसमें 10 जगह गड़बड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें