फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सेठ घाट के छठ पूजा स्थल की देखीं व्यवस्थाएं

Mon, 13 Oct 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
छठ पूजा स्थल का जायजा लेते विधायक योगेश वर्मा साथ में एसडीएम अश्वनी सिंह और नगर पालिका की टीम।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सूर्य उपासना और लोक आस्था का पर्व छठ पूजा इस वर्ष भी शहर के सेठघाट पर मनाया जाएगा। आयोजन आपन माटी छठ पूजा आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा। सोमवार को समिति के सदस्यों के साथ सदर विधायक योगेश वर्मा, उप जिलाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारी ने घाट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान घाट की सफाई, रोशनी, सुरक्षा, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की आवाजाही का जायज़ा लिया गया। समिति के संयोजक मृगांक शेखर उपाध्याय ने बताया कि पिछले वर्ष लगभग 30 हजार श्रद्धालु शामिल हुए थे और इस बार संख्या और अधिक होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक सेल्फी पॉइंट्स, विस्तृत मेला क्षेत्र, स्थानीय उत्पाद और खानपान की व्यवस्था के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्थानीय कलाकार छठ पूजा गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बनाएंगे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए समुचित तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें