फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस लिखी स्कार्पियों ने पहले ई-रिक्शा और फिर बाइक में मारी टक्कर

Mon, 13 Oct 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद कार। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के गढ़ी मार्ग पर रविवार देर रात एक पुलिस लिखी स्कॉर्पियाे गाड़ी ने पहले ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक को चोटें आईं हैं। दुर्घटना कर भाग रही गाड़ी को ग्रामीणों ने दौड़कर पड़कना चाहा, लेकिन चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव शिवालापुरवा निवासी फैजान अहमद खां ने बताया कि रविवार शाम करीब आठ बजे गढ़ी मार्ग से वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान एसएसबी कैंप के पास स्काॅर्पियो ने एक ई-रिक्शा में टक्कर मारी दी। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कार ने उसकी भी बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से फैजान को गंभीर चोटें आई हैं।
घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन मौजूद लोगों ने उसे महेवागंज में पकड़ लिया। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल फैजान की तहरीर पर लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें