फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कटान पीड़ित बोले - मानवता के नाते गांव को बचा लें

विज्ञापन
बाढ़ कटान को लेकर डीएम से वार्ता करते सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा व अन्य पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बिजुआ ब्लाॅक के ग्राम करसौर में बाढ़ कटान के पीड़ित ग्रामवासियों के साथ सपा का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीएम से मिला। सांसद उत्कर्ष वर्मा के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे सपा के तमाम नेता और पूर्व विधायकों ने ग्राम करसौर में बाढ़ कटान के हालात से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव कटान की जद में है, जिसमें दो मकान कट भी चुके हैं। डीएम से मिलकर सांसद ने कहा है कि गांव को बचाने लिए कुछ कार्य करें नहीं तो पूरा गांव कट जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि करीब नौ हजार आबादी का गांव है। शारदा नदी एकदम करीब आ चुकी है, जबकि वहां कई सरकारी परियोजनाएं हैं।
दो सरकारी विद्यालय, विद्युतीकरण, जल विभाग की टंकी भी है, जो सब कटने की कगार पर हैं। सपा नेताओं के साथ तमाम कटान पीड़ित ग्रामीण भी मौजूद रहे। उन्होंने भी डीएम से कहा कि मानवता के नाते ही गांव को बचा लें। सांसद के साथ सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व विधायक विनय तिवारी, रामसरन, अशोक वर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान बाढ़ कटान पीड़ित लोगों ने डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर कहा है कि करसौर गांव के अपने किसी मद से खर्च कर बाढ़ रोककर बचा लें और जो घर बाढ़ में कट गए हैं, उन परिवारों को विस्थापित करने की व्यवस्था कर दें। इस दौरान गांव के श्री केशन, मिथलेश कुमार, सुशील कुमार, धीरज, अनूप, उमाशंकर यादव समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें