फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाला मुहर्रम का जुलूस

विज्ञापन
थाने के समीप रखे गए ताजिया। संवाद
विज्ञापन
अमीरनगर। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में कस्बे के दो दिवसीय मुहर्रम मेले में सोमवार को हजारों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को अमीरनगर, मोहम्मदपुर, छतुरी, देवरिया, नौवाखेड़ा, यासीनपुर, मथना, राजगढ़, ढाका, गरदहा, रसूलपुर और मुझा के ताजिये कर्बला में एकत्र हुए। ताजियों के साथ आने वाले जायरीन या हुसैन के नारों को बुलंद करते हुए पहुंचे। बाहर से आने वाले जायरीनों के लिए जगह-जगह लंगर का इंतजाम किया गया। छोटे ताजिये देर शाम सुपुर्द ए खाक किए गए।
बड़े ताजिये मंगलवार को सुपुर्द ए खाक किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था में सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन


मेले में पहुंचे विशिष्ट लोग
मेले में सोमवार को खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, पूर्व विधायक विनय तिवारी, शेर सिंह यादव, विपुल गुप्ता और युसूफ खां सहित तमाम विशिष्ट लोग मौजूद रहे।

किया गया रूट डायवर्जन
रूट डायवर्जन के चलते मोहम्मदी की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहनों को गोमती मोड़ पर रोक दिया गया।

पेश की गईं तकरीरेंफोटो-17,18,19

गोला गोकर्णनाथ। गोला नगर में रविवार की रात से ही ढोल व ताशे बजाते हुए मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में ताजियेदारों ने लखीमपुर मार्ग स्थित ईदगाह स्थित कर्बला में ताजियों को सपुर्द ए खाक किया। लोगों ने ताजियों को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया, इस दौरान हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद कर तकरीरें पेश की गईं। सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी गोला अंबर सिंह, एसएसआई देवेंद्र सिंह आदि मुस्तैद रहे। संवाद

करबला में ताजिये किए सुपुर्दे खाक

पसगवां/फरधान। पसगवां में मातमी जुलूस के साथ ताजियेदारों ने करबला में ताजियों को सुपुर्दे खाक कर दिया। ताजियादारों में ताहिर खां, अख्तर खां, शफी अहमद, जलालू, अबरार आदि शामिल रहे। फरधान की ग्राम पंचायत करनपुर निबहा क्षेत्र के गांव करनपुर, बरखेरवा, निबहा, चपरतला और सांसिया कालोनी गनेशपुर के ताजिये बरगदिया कर्बला मैदान में एकत्र हुए। देर शाम गमगीन माहौल में ताजिये सुपुर्दे खाक किए गए। संवाद
विज्ञापन


रूट डायवर्जन से लोग रहे परेशान

भीखमपुर। अमीरनगर ताजिया मेला को लेकर कस्बे के चौराहे पर रूट डायवर्जन किया गया। एक दिन पहले रूट डायवर्जन को लेकर वाहन रोक दिए गए थे। वाहन रोकने के विरोध के बाद सीओ मोहम्मदी के आदेश पर बाइक व कार सवारों को निकलने दिया गया। मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर रविवार शाम से ही अमीरनगर की ओर जाने वाले बड़े और छोटे वाहनों को पुलिस ने बैरियर लगाकर रोक दिया। ममरी-गोला मार्ग से रूट डायवर्जन करके निकाला गया। इससे राहगीरों को दिक्कतें हुईं। यहां तक कि आंवला पौधशाला से पौध लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली भी नहीं जाने दिए गए। संवाद

थाने के समीप रखे गए ताजिया। संवाद

थाने के समीप रखे गए ताजिया। संवाद

थाने के समीप रखे गए ताजिया। संवाद

थाने के समीप रखे गए ताजिया। संवाद

थाने के समीप रखे गए ताजिया। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें