फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद दिवस पर याद किए गए सरदार भगत सिंह, सुखेदव और राजगुुरू

Thu, 23 Mar 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुरखीरी। 
विज्ञापन
शहीदी दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरदार भगत सिंह नि:स्वार्थ समिति ने किया जिला अस्पताल में रक्तदान
विज्ञापन

हिंजामं की ओर से हुआ भगवा सैनिकों का सम्मान
बृहस्पतिवार को जिले भर में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू का शहीदी दिवस मनाया गया। सरदार भगत सिंह नि:स्वार्थ सेवा समिति ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने भगवा सैनिकों को सम्मानित किया। वहीं सीपीआई (एम) ने मौजी नसीरूद्दीन हाल और सपा ने लोहिया भवन में गोष्ठी करके शहीदों को याद कर उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
सरदार भगत सिंह नि:स्वार्थ सेवा समिति के संस्थापक जसपाल सिंह पाली ने शहीदी दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगवाया, जिसका उद्घाटन सदर विधायक योगेश वर्मा ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के चित्र को माला पहनाकर और रक्तदान कर किया। सदर विधायक ने कहा कि हम सभी को शहीदों से प्रेरणा लेकर देशहित के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल लेना होगा। आनंद पांडे ने आओ स्वाभिमानी बने और समय आने पर भगत सिंह भी बनेंगे, तब तक आओ रक्तदानी बनें कविता सुनाकर लोगों को रक्तदान की प्रेरणा दी। इस दौरान अंकू सिंह, सुशांत सिंह, मनीष गुप्ता, अर्पित अग्निहोत्री, शांतनु तिवारी, सौरभ मिश्रा, सुमित जायसवाल मोदी, अवनीश कुुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। हिंदू जागरण मंच के लोगों ने दु:ख हरण नाथ मंदिर में शहीद दिवस मनाकर शहीदों को श्रृद्धांजलि दी और सनातन धर्म की रक्षा के लिए चलाए गए शांतिपूर्ण आंदोलन में जेल गए भगवा सैनिक विनोद गुप्ता, शानू अरोड़ा, सचिन श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, गुलशन पटवा, कन्हैया, लवी गुप्ता, रामनरेश, राकेश आदि को आचार्य संजय मिश्रा, राहुल तिवारी, बृजेश पांडे ने भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया। संचालन सूर्य प्रकाश मिश्रा ने किया। इस दौरान पार्थ, गंगेश, विजय सोनी, दिवाकर वर्मा, मोहन तिवारी, सुखविंदर सिंह, प्रवीण पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से गुरुवार को नसीरूद्दीन मौजी हाल में शहीद दिवस पर गोष्ठी की, जिसका उद्घाटन माकपा जिला सचिव कृष्णा अधिकारी ने किया। मुख्य अतिथि महेंद्र प्रताप सिंह ने सभी लोगों को शहीदों के बारे में जानकारी देकर राजनीति में आए बदलाव पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष बालेश्वर यादव, विनोद रस्तोगी, विनोद भारती, राजेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर गुरुवार को शहीद दिवस एवं डॉ. लोहिया के जन्म दिवस पर सांप्रदायिक फांसीवाद का हमला और भगत सिंह के सपनों का भारत विषय पर गोष्ठी हुई, जिसकी अध्यक्षता एमएलसी शशांक यादव एवं जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने की और गोष्ठी की उद्घाटन शहीदों और डॉ. लोहिया के चित्र को माला पहनाकर किया। जिलाध्यक्ष ने डॉ. लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर जनता के बुनियादी प्रश्नों पर अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए सड़क पर उतरकर शांति पूर्वक प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आज जो लोग देशभक्ति की बात कह रहे हैं वो आजादी की लड़ाई में गद्दारी करने का काम करते रहे हैं और आज देश भक्ति का प्रमाण पत्र बांट रहे हैं। एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि भाजपा प्रचंड बहुमत का इस्तेमाल आगे आने वाले दिनों में किसानों के खिलाफ भूमि अधिग्रहण बिल जैसे कानून लागू करके करेगी। इस दौरान क्रांति कुमार सिंह, मोहम्मद कययूम खां, डॉ. आरए उस्मानी, रामपाल यादव, गौरव पाठक, तृप्ति अवस्थी, रामशंकर राज, राशिद पाठन, विमल राज सहित कई लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें