फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विद्यार्थियों को सुनाया जाएगा सरदार<bha>@</bha>150 का संदेश

Sat, 25 Oct 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को एक से सात नवंबर के बीच सरदार150 का संदेश सुनाया जाएगा। इस दौरान निबंध, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार, 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। इसके मद्देनजर विभाग और संस्थानों के प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विचार से जोड़ना है। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों में सरदार150 का संदेश सुनाया जाएगा। कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता और कक्षा 11 व उससे ऊपर के सभी विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी बीईओ को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, डीआईओएस विनोद मिश्र ने भी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कार्यक्रमों की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। यह प्रतियोगिताएं परिषदीय स्कूलों, इंटर और डिग्री कॉलेजों के अलावा आइटीआई, पॉलीटेक्निक, प्रबंधन कॉलेज, विधि आदि व्यावसायिक कॉलेजों में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें