फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए टीमों ने दुकान-होटलों से नमूने भरे

Thu, 27 Oct 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर और पलिया में टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने दीपावली के मद्देनजर अलग-अलग टीमें बनाकर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कई दुकानों और होटलों पर छापे मारे हैं। निरीक्षण करने के साथ ही संदेह के आधार पर खाद्य पदार्थों के नमूने भरे हैं। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप रहा, जिससे कई दुकानें बंद हो गई। 
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ. अमर सिंह वर्मा की अगुवाई में टीम ए ने शहर में छापामार कार्रवाई की, जिसमें सुदामा स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट से मिल्क केक का नमूना लिया गया। स्वाद रेस्टोरेंट से काजू बर्फी, मिठाईवाला के यहां से पेड़ा, शिवम रेस्टोरेंट से रिफाइंड सोयाबीन तेल, अतिथि रेस्टोरेंट से पनीर, रायल किचन से बेसन और सौंफ का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। उधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम बी ने पलिया के पुराना बाजार से घी, खोया, पेड़ा का नमूना लिया है। पंजाबी स्वीट्स से पिस्ता बर्फी, रहफ से दूध का नमूना लिया है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि दोनों टीमों ने कुल 12 नमूने लिए हैं, जिसमें पलिया के पांच नमूने शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मिलावटखोरी को रोकने के लिए दीपावली तक अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, प्रीती वर्मा, विवेक वर्मा, कुलदीप दीक्षित, एमपी सिंह, आदित्य वर्मा, मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें