फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा : भाकपा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संभल में हुई हिंसा के खिलाफ शनिवार को भाकपा माले ने प्रदर्शन करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा है। भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद मार्च निकाला।
विज्ञापन


मार्च में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कृष्णा अधिकारी ने कहा कि संभल कांड सरकार के सांप्रदायिक फांसीवादी हमले का स्पष्ट नमूना है। इस हमले ने यह सिद्ध कर दिया है कि योगी सरकार देश के ताने-बाने को छिन्न भिन्न करने पर तुली हुई है।

कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि संभल हिंसा की जिम्मेदार सरकार को दंडित किया जाए।
विज्ञापन

पांच निर्दोष युवाओं की मौत के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो, सांप्रदायिक हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

इसके अलावा ज्ञापन में मांग की कि फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं, गिरफ्तार लोगों की रिहाई हो, अल्पसंख्यकों और उनके उपासना स्थलों को सांप्रदायिक निशाना बनाने पर प्रभावी रोक लगे।
विज्ञापन

विलोबी मेमोरियल मैदान में आयोजित सभा को भाकपा माले के जवाहर, रामकिशन, रामजीवन, अरविंद, सावित्री, अनीता समेत तमाम लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें