जनपद औरैया में हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों में फूलबेहड़ के सैदापुर गांव निवासी एक युवा अध्यापक भी शामिल है। मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वाले शव लेने औरैया रवाना हो गए।
सैदापुर गांव निवासी किसान रामपाल वर्मा का इकलौता पुत्र दिनेश वर्मा (35) पढ़ाई में अच्छा था। दो साल पहले उसे नुनारीपुरवा के जनता इंटर कॉलेज में नौकरी लगी थी। वह औरैया में पत्नी लक्ष्मी और एक बच्चे के साथ किराए पर रहता था। घर से स्कूल की दूरी करीब दस किलोमीटर पर थी। शनिवार को वह कॉलेज जाने के लिए टैंपो में सवार हुआ। बताते है उसी कॉलेज के पांच साथी अध्यापक भी टेंपो में सवार थे। कमरे से पांच किलोमीटर दूर सामने से डीसीएम ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दिनेश समेत 12 लोगों की मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना घर वालों को मिली तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेने के लिए औरैया रवाना हो गए हैं।