लखीमपुर खीरी। सदर विधायक योगेश वर्मा ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के संसदीय कार्यालय पर मीडिया को दिए बयान में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
सदर विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता श्याम सुंदर की पुलिस कस्टडी में होने की फोटो वायरल हैं, जिसके बाद उसकी हत्या कैसे और किसने कर दी। ऐसे ही पत्रकार रमन कश्यप की घायल अवस्था में वीडीओ क्लिप मौजूद है, जहां पर कई पुलिसकर्मी भी खड़े दिखाई पड़ रहे हैं। फिर भी उसकी हत्या कर दी जाती है। उन्होंने दोनों मौत के मामलों में पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। साथ ही इस मामले की जांच कराने की आवश्यकता जताई है।