फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण विद्युतीकरण निगम ने चौधीपुर गांव का सर्वे कराया 

Fri, 18 Aug 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो     बांकेगंज।
विज्ञापन
लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शबर छपने के बाद सक्रिय हुए बिजली विभाग के अधिकारी  
विज्ञापन

 ब्लॉक मुख्यालय की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 के चौधीपुर गांव के विद्युतीकरण की कवायद तेज हो गई है। बुधवार भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अधीन मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के अभियंता ने चौधीपुर पहुंच कर स्थित का जायजा लिया और पाया कि अभी तक इस गांव का विद्युतीकरण नहीं हुआ है।             
अमर उजाला में 13 अगस्त के अंक में आजादी का जश्न नहीं मनाएंगे चौधीपुर के लोग शीर्षक खबर छपने के बाद उप्र पॉवर कॉरपोरेशन से लेकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के अधीन ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए उप्र स्थित कार्यालय के विभागीय अभियंताओं से इस बाबत गांव के सर्वे के बाद रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बुधवार उप्र ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के जिला खीरी में तैनात अभियंता दिनेश कुमार चौहान चौधीपुर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव का स्थलीय सर्वे किया। सर्वे के बाद उन्होंने इस बात की पुष्टि की गांव का विद्युतीकरण नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों गुलाब, ओमप्रकाश, श्रीकृष्ण, बबलू, कपिल, घनश्याम आदि ने बताया कि गांव के बीच से 11 हजार हाईटेंशन बिजली लाइन गुजरी है। बावजूद इसके आजादी के 70 साल गुजरने के बाद भी यहां के वाशिंदों को बिजली नसीब नहीं हुई। ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार भार्गव ने अभियंता को लिखित बयान में बताया कि ग्राम पंचायत  ग्रंट नंबर 10 में कुल 42 मजरे शामिल हैं। साथ ही आबादी के लिहाज से ब्लॉक की सबसे बड़ी पंचायत है, इसमें 41 मजरों का विद्युतीकरण हो चुका है, महज चौधीपुर गांव बिजली की रोशनी से महरूम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें