फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लूट की घटना का खुलासा, दो आरोपी किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को हुए कुंडल लूट की घटना का खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपी पकड़े गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटे गए कुंडल भी बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों का चालान भेज रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों किराये पर हाथ वाला रिक्शा चलाते हैं और मौका मिलते ही इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर भाग जाते थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब छह बजे राजापुर मार्ग स्थित शिक्षक भवन में पूजा के लिए फूल तोड़ने गई मोहल्ला बहादुर नगर निवासी शांति देवी से रिक्शा सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिए थे। घबराई महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को यह बात बताई। परिजन जब तक मौके पर पहुंचते इससे पहले ही लुटेरे भाग चुके थे।
इधर, परिजनों ने कोतवाली पुलिस को लूट की सूचना दी। शहर कोतवाल हेमंत राय ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे खंगाले। देर शाम पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज के आधार पर दो लोगों की पहचान करते हुए उन्हें कोतवाली लाई। पूछताछ के दौरान पकड़े गए जीतू पंड़ित निवासी अर्जुनपुरवा और पिंकू अली निवासी रामापुर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए कुंडल भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें