फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: पलिया–भीरा मार्ग पर पानी का तेज बहाव, बाढ़ में बहने से बची रोडवेज बस, मची चीख-पुकार

Fri, 13 Sep 2024 12:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जनपद में बाढ़ का खतरा फिर मंडराने लगा है। लगातार हो रही बारिश और बैराज से छोड़े गए पानी से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पलिया भीरा मार्ग पर पानी बहने लगा है। शुक्रवार सुबह इस मार्ग पर पानी के तेज बहाव के कारण रोडवेज बस पलटने से बची।
विज्ञापन
सड़क किनारे गड्ढे में फंसी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में तेज बारिश और बैराज से शारदा नदी में छोड़ा गया पानी एक बार फिर पलिया–भीरा मार्ग पर पहुंच गया। शुक्रवार सुबह पलिया-भीरा मार्ग पर रोडवेज बस बाढ़ के पानी में बहने से बची। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। क्योंकि सड़क पर पानी का तेज बहाव था। आनन-फानन सभी यात्री बस से नीचे उतरे। जिला प्रशासन ने इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया है। 

विज्ञापन


पहाड़ों पर और तराई क्षेत्र में भारी बारिश के बाद बनबसा बैराज से सुबह 10 बजे तक करीब दो लाख 58 हजार क्यूसेक पानी शारदा नदी में रिलीज किया गया। जिसके चलते पलिया-भीरा मार्ग पर पानी बहने लगा है। सड़क पर करीब डेढ़ फुट से अधिक पानी बह रहा है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सवारियों को लेकर पलिया आ रही रोडवेज बस पानी से गुजरते समय तेज बहाव के कारण अनियंत्रित गई। बस सड़क से नीचे उतर गई और गड्ढे में फंस गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, केवल सड़क के किनारे लटक गई थी। 

तेज बहाव से टैंकर पलटा 
इसी मार्ग पर पानी के तेज बहाव और गड्ढों के कारण एक खाली टैंकर पलट गया। हालांकि टैंकर में कुछ नहीं था और ड्राइवर को किसी तरह से बाहर निकाला गया। बाद में क्रेन से ट्रैंकर को हटवाया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन

कई गांवों में बाढ़ का खतरा 
प्रशासन ने पलिया भीरा मार्ग पर आवागमन भी बंद करा दिया है। इसके अलावा गोविंदनगर, भानपुरी खजुरिया में बाढ़ की आशंका के चलते लोगों को ऊंचे स्थान पर जाने के लिए कहा है। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि वह लगातार बनबसा बैराज के संपर्क में हैं और 2.58 लाख क्यूसेक पानी रिलीज होने के बाद दोपहर बाद तक इसके आने की संभावना है। जिसके चलते गोविंदनगर, भानपुरी खजुरिया के ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है। टीमों को फिर सक्रिय करते हुए क्षेत्र में नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें