फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गोला डिपो से बलिया तक रोडवेज की सेवा शुरू, 22 जनवरी के बाद मिलेगी अयोध्या के लिए बस

Tue, 16 Jan 2024 04:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

गोला डिपो से मकर संक्रांति से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू होनी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया। अब 22 जनवरी के बाद गोला डिपो से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू होगी। 
विज्ञापन
गोला डिपो की बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के गोला डिपो ने बलिया तक रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। डिपो ने मकर संक्रांति से अयोध्या तक बस संचालन की योजना को आगे बढ़ा दिया है। अब 22 जनवरी के बाद यह सेवा शुरू होगी।

विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए गोला डिपो ने गोला से बलिया के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। दोपहर के समय आजमगढ़ जाने वाली बस को बलिया तक भेजा जा रहा है। सवारियों को गोला बस अड्डे से बलिया के लिए दोपहर तीन बजे बस मिलेगी। आजमगढ़ होकर यह बस बलिया पहुंचेगी। वहीं बलिया से गोला के लिए सुबह 11 बजे से बस चलेगी। एक ट्रिप में बस का संचालन 1218 किलोमीटर होगा। गोला से बलिया जाने वाले यात्रियों को किराये के रूप में 1167 रुपये खर्च करना होगा।

विज्ञापन

अयोध्या के लिए कुछ दिन का इंतजार
गोला डिपो से मकर संक्रांति से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू होनी थी। लेकिन 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या में देश दुनिया से लोग पहुंच रहे हैं। ऐसी दशा में अधिक भीड़ न बढ़े, इसलिए बसों का संचालन स्थगित किया गया है। अब 22 जनवरी के बाद गोला से अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा संचालित होगी। अभी लखीमपुर खीरी से अयोध्या के लिए रोडवेज बस और ट्रेन की सुविधा नहीं है।

गोला डिपो के एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि जो बस आजमगढ़ के लिए चलती थी, उसी को बलिया तक कर दिया गया है। गोला रोडवेज से बलिया तक के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध है। अयोध्या की बस सेवा को 22 जनवरी के बाद शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें