फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Aayenge: 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी...', खीरी की एमन अंसारी ने गाया भजन, हर कोई कर रहा तारीफ

Mon, 15 Jan 2024 03:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

एमन अंसारी अमीरूल मोमिनीन इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। उसने बताया कि उसे बचपन से ही गाने का शौक है। यू-ट्यूब पर उसने राम आएंगे भजन सुना, जो उसे बहुत अच्छा लगा। तभी यह तय किया कि यह राम भजन मंचों से जरूर गाऊंगी। 
विज्ञापन
छात्रा एमन अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होना है। इसको लेकर रामभक्तों में उत्साह है। हर तरफ रामधुन गूंज रही है। खीरी की मुस्लिम छात्रा एमन अंसारी ने राम भजन गाकर लोगों का दिल जीत लिया है। एमन ने अपनी सुरीली आवाज में राम आएंगे भजन गाया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। एमन की आवाज में राम भजन सुनकर लोग उसकी जमकर तारीख कर रहे हैं। 

विज्ञापन


एमन का कहना है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन है। 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी...', यह भजन उसने यूट्यूब पर सुना था। उसे बहुत पसंद आया और इसकी धुन भी बहुत अच्छी लगी। इसके बाद एमन ने पूरे भजन को याद कर लिया। उसने तय किया कि वह यह भजन मंच से जरूर गाएगी। उसे बचपन से गानों का शौक है। वह टीवी शो सारेगामा के ऑडिशन में भी जा चुकी है। 

बाथरूम में दम घुटने से छात्रा की मौत: मां पर टूटा दुखों का पहाड़, पांच साल पहले पति.... अब बेटी ने साथ छोड़ा
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अयोध्या में गाना चाहती है ये भजन 
एमन का कहना है कि इस भजन को अपनी आवाज में गाकर सभी का दिल जीतना चाहती है। यह भजन गाकर सबके प्यारे श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को समर्पित करना चाहती है। उसने यह भी कहा कि वह यह राम भजन अयोध्या जाकर गाना चाहती है। एमन के परिवार वाले भी उसे सपोर्ट करते हैं। 

एमन अंसारी अमीरूल मोमिनीन इंटर कालेज की कक्षा 11 की छात्रा हैं। उसके पापा मछली पालन का काम करते हैं। एमन कहती है कि इस भजन से ही सही, उसके वह उसके परिवार की हालात अगर सुधर जाएगी तो यही उसके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें