परिजन शव लेकर हैदराबाद थाना के सामने मोहम्मदी मार्ग पर 10:30 बजे से जाम लगाए हैं। उनका कहना है कि धारा 304 को 302 में तरमीम किया जाए। मौके पर कई थानों का फोर्स भी पहुंच गया है।
लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कुइयाडीह में हुई मारपीट के मामले में दूसरे घायल 40 वर्षीय महेश की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जब उसका शव घर पहुंचा तो नाराज परिजनों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
परिजन शव लेकर हैदराबाद थाना के सामने मोहम्मदी मार्ग पर 10:30 बजे से जाम लगाए हैं। उनका कहना है कि धारा 304 को 302 में तरमीम किया जाए। मौके पर कई थानों का फोर्स भी पहुंच गया है।
पुलिस मृतक के परिजनों को समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि जबतक हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं हो जाएगा, तबतक यहां से हटेंगे नहीं।