फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद कराने के लिए आरएमओ ने डेरा डाला...

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खाद्य एवं रसद विभाग के संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी (आरएमओ) केके सिंह ने सरकारी धान खरीद कराने के लिए जिले में डेरा डाल दिया है। शुक्रवार को आरएमओ ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

सरकारी धान खरीद के लिए कुल 150 क्रय केंद्र खोले गए हैं, जिसमें मंडियों में सबसे ज्यादा क्रय केंद्र हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के क्रय केंद्रों के बजाय किसान भी धान बेचने के लिए मंडी के क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन कुछ केंद्र प्रभारी धान खरीदने में रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसी शिकायतें मिलने पर शासन अलर्ट मोड पर है। प्रमुख सचिव के दौरे के बाद आरएमओ केके सिंह बृहस्पतिवार को ही लखीमपुर पहुंच गए थे, जिसके बाद उन्होंने गोला मंडी के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया था। करीब तीन घंटे तक मंडी में मौजूद रहकर क्रय केंद्रों पर धान खरीद का जायजा लिया था। दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से ही आरएमओ राजापुर मंडी पहुंच गए, जिसके बाद उन्होंने बारी-बारी से सभी क्रय एजेंसियों के क्रय केंद्रों की जांच की। इस दौरान खरीद कम होने पर केंद्र प्रभारी की क्लास भी लगाई। साथ ही जिन केंद्रों पर सन्नाटा था, उनके केंद्र प्रभारियों के पेच कसते हुए किसानों से बातचीत कर उन्हें धान बेचने के लिए बुुलाने के निर्देश दिए। करीब पांच घंटे बाद आरएमओ ने क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ मंडी सचिव कार्यालय में बैठक की। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय, पीसीयू जिला प्रबंधक पंकज सिंह, मंडी सचिव सुधांशु कुमार, एएमओ प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें