गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल अभियुक्त को इलाज के लिए गोला सीएचसी भर्ती कराया गया है।
सीओ गवेंद्र गौतम ने बताया कि 27 जनवरी को गोवध अधिनियम के वांछित अभियुक्त भुड़वारा निवासी आदिल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी। शुक्रवार अलीगंज मार्ग स्थित जमुना बाद फार्म के पास मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया।
उसके पास से 315 बोर तमंचा, एक जीवित और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त पर 25,000 का इनाम है। मुठभेड़ में अभियुक्त के बाएं पैर में घुटने से नीचे गोली लगी है। अभियुक्त के खिलाफ कई थानों में चोरी, लूट, गोकशी, गैंगस्टर सहित करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं।