खीरी टाउन। महाकुंभ में परिवार वालों से बिछड़ीं कस्बे के मोहल्ला हानिया टोला निवासी गोपाल पांडे की पत्नी मैना देवी शुक्रवार को अपने परिवार से मिल गईं।
मैना देवी मौनी अमावस्या पर परिवार के साथ प्रयागराज गई थीं। वहां हादसे के बाद भीड़ के चलते मैना देवी अपने छोटे बच्चे के साथ परिवार से बिछड़ गईं। शुक्रवार सुबह चार बजे पुलिस ने उन्हें तलाश लिया और उनके परिवार वालों से मिला दिया। मैना देवी के परिवार के शिव पूजन पांडे ने बताया कि सबको बहुत चिंता थी। दो दिन के बाद मैना देवी का पता चल गया है। संवाद