फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मरीजों का तनाव बढ़ा रही डायग्नोस्टिक सेंटरों की रिपोर्ट

विज्ञापन
रामचंद्र रस्तोगी।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शहर में संचालित डायग्नोस्टिक सेंटरों की अलग-अलग रिपोर्ट मरीजों का मानसिक तनाव बढ़ा रही हैं। ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। एक मरीज की एक ही बीमारी की रिपोर्ट अलग-अलग है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नगर के मोहम्मदी रोड निवासी 65 वर्षीय व्यापारी रामचंद्र रस्तोगी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को भेजी शिकायत में कहा है कि तबीयत खराब होने पर उन्होंने एक निजी डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने उन्हें डायबिटीज की जांच लैब से कराने के लिए सलाह दी। 19 अप्रैल को उन्होंने एक डायग्नोस्टिक सेंटर से जांच कराई। जिसमें फास्टिंग शुगर 87 और खाना खाने के बाद 101 दर्शाई गई।
दोबारा जांच उन्होंने 20 अप्रैल को दूसरे डायग्नोस्टिक सेंटर से कराई। जिसमें फास्टिंग शुगर 267 और खाना खाने के बाद 389 आई। तीसरी बार उन्होंने एक अन्य सेंटर से जांच कराई तो फास्टिंग शुगर 168.7 और खाना खाने के बाद 227.1 आई। इससे वह असमंजस में पड़ गए कि सही रिपोर्ट किसे माना जाए।
विज्ञापन

उन्होंने डायग्नोस्टिक सेंटरों के संचालकों पर मरीज के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर गणेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि मरीज की शिकायत आती है, तो निश्चित ही कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें