फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धौरहरा सीट से भाजपा, सपा सहित चार प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

विज्ञापन
आम जनता पार्टी (इंडिया) के प्रत्याशी आशुतोष पाठक बैलगाड़ी से नामांकन के लिए जाते हुए। -स्रोत सो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन मंगलवार को धौरहरा सीट से भाजपा, सपा सहित चार प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। खीरी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश सिंह भदौरिया ने मंगलवार को दूसरा नामांकन सेट दाखिल किया। नामांकन 25 अप्रैल तक होंगे।
विज्ञापन

धौरहरा सीट से सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराने पहुंचे। उन्होंने एडीएम न्यायालय में रिटर्निंग अफसर सीडीओ अनिल कुमार सिंह को अपने दो नामांकन पत्र सौंपे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने अपना नामांकन कराया। पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी से राजेश कुमार और आम जनता पार्टी (इंडिया) से आशुतोष पाठक एक-एक सेट नामांकन दाखिल किया।
आशुतोष पाठक बैलगाड़ी से नामांकन कराने पहुंचे थे, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। हालांकि पुलिस ने प्रत्याशी को गेट के पास रोक लिया और बिना बैलगाड़ी के अंदर जाने दिया। मंगलवार तक खीरी सीट से चार जबकि धौरहरा से सात प्रत्याशियों के नामांकन हो चुके हैं।

आम जनता पार्टी (इंडिया) के प्रत्याशी आशुतोष पाठक बैलगाड़ी से नामांकन के लिए जाते हुए। -स्रोत सो

आम जनता पार्टी (इंडिया) के प्रत्याशी आशुतोष पाठक बैलगाड़ी से नामांकन के लिए जाते हुए। -स्रोत सो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें