फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना पर्ची गन्ना खरीद में खंभारखेड़ा मिल के यूनिट हेड सहित सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
खंभारखेड़ा चीनी मिल में कार्रवाई के दौरान जिला गन्ना अ​धिकारी वेद प्रकाश सिंह। स्रोत विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बजाज की खंभारखेड़ा चीनी मिल की ओर से बिना पर्ची गन्ना खरीद का मामला सामने आया है। मामला पकड़ा जाने पर जिला गन्ना अधिकारी के निर्देश पर चीनी मिल यूनिट हेड सहित सात के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस कार्रवाई के बाद गन्ना माफिया में हड़कंप है।
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल बेलरायां क्षेत्र में बिना पर्ची गन्ना खरीद करना पाया गया। गुप्त सूचना पर गन्ना समिति लखीमपुर के सचिव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक खंभारखेड़ा ने बृहस्पतिवार को खंभारखेड़ा मिल गेट के सामने टोकन मिलने के स्थान पर दो ट्रक गन्ना से भरे पकड़े।
पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि इस ट्रक में क्रय केंद्र नरेंद्र नगर बेली के पास तौल कांटा लगाकर गन्ना खरीदकर लाया गया है, जबकि चालक के पास चीनी मिल खंभारखेड़ा को आवंटित क्रय केंद्र सुजौली पर तैनात तौल लिपिक की ओर से जारी चालान मिला। पूछताछ पर चालक ने बताया कि यह चालान शकील ने दिया है।
विज्ञापन

दूसरे ट्रक में भी क्रय केंद्र नरेंद्र नगर बेली के पास तौल कांटा लगाकर गन्ना खरीद होना पाया, जबकि चालक के पास खंभारखेड़ा को आवंटित क्रय केंद्र गिरजापुर तृतीय/ बरखड़िया का चालान मिला। पूछताछ के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस पर दोनों ट्रक तत्काल पुलिस की अभिरक्षा दे दिया गया।
इसके बाद चीनी मिल अध्यासी यूनिट हेड अवधेश कुमार गुप्ता, तौल लिपिक क्रय केंद्र सुजौली विकास सिंह, खंभारखेड़ा चीनी मिल गन्ना प्रबंधक अरुण सिंह, ट्रांसपोर्टर एनुल खान, चालक सोहेल, शकील अहमद, तौल लिपिक क्रय केंद्र गिरजापुर तृतीय/बरखड़िया कुलदीप यादव, वाहन चालक उस्मान के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।

बाजाज की खंभारखेड़ा चीनी मिल की ओर से बिना गन्ना पर्ची खरीद का मामला पकड़ा गया है। इस पर चीनी मिल के यूनिट हेड सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही जनपद में अवैध गन्ना खरीद पर लगाम लगाने के लिए तीन सचल दल गठित किए गए हैं। - वेद प्रकाश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी




मामला संज्ञान में आया है कि चीनी मिल के अध्यासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। बृहस्पतिवार को दो ट्रक किसी बाहरी सेंटर से आ गए थे, जिनको गेट के अंदर नहीं लिया गया था। इसकी सूचना तत्काल गन्ना अधिकारियों को भेज दी गई थी। एफआईआर की जानकारी अभी नहीं है। -सतीश श्रीवास्तव, प्रवक्ता चीनी मिल खंभारखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें