फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शराबी पति से आहत पत्नी ने पी लिया शैंपू, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
मृतका रिंकी की फाइल फोटो
विज्ञापन
धौरहरा। धौरहरा कस्बे के मोहल्ला सरोजनी नगर निवासी एक विवाहिता ने अपने शराबी पति से आजिज आकर शैंपू पी लिया। जब हालत बिगड़ी तो परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


नगर पंचायत धौरहरा के मोहल्ला सरोजनी नगर (ग्रंटपुरवा) निवासी छोटेलाल और उसकी पत्नी रिंकी (22) के बीच बृहस्पतिवार सुबह किसी बात को लेकर तकरार होने लगी। इससे आहत रिंकी ने बालों में लगाने वाले शैंपू को पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के पिता जेठरा थाना ईसानगर निवासी श्याम बिहारी ने बताया कि रिंकी का पति शराबी था। आए दिन वह शराब पीकर आता और रिंकी को प्रताड़ित करता था। प्रताड़ना से तंग आकर रिंकी ने आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी आरोपों के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें