फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा मतदाता फॉर्म-6 भरकर सूची में दर्ज कराएं नाम : प्राचार्य

Wed, 18 Nov 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मतदाताओं को फॉर्म-6 बांटते प्राचार्य। स्रोत: काॅलेज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में नए मतदाताओं को जोड़ने और पात्र युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के बाद प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने उन छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को फॉर्म-6 वितरित किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी फॉर्म-6 भरकर या ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण जरूरी है। युवा देश के लोकतांत्रिक भविष्य का महत्वपूर्ण आधार हैं। सभी पात्र छात्र-छात्राएं अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं और परिवार व आसपास के अन्य युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें