फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हम हाथ उठाकर कहते हैं, हम हो गए राधा रानी के...

Wed, 18 Nov 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
खाटू श्याम संकीर्तन में भजन गाते कलाकार। स्रोत  : आयोजक
विज्ञापन
संसारपुर। जय श्री श्याम दीवाने सेवा समिति की ओर से गोला गोकर्णनाथ के राजेंद्र गिरि स्टेडियम में छठा भव्य श्री श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए भजन गायकों ने प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
विज्ञापन

वृंदावन के भजन गायक अमन मिश्री ने ''चल चल वृंदावन चलिए'' और ''हम हाथ उठाकर कहते हैं, हम हो गए राधा रानी के'' जैसे लोकप्रिय भजन सुनाए। इन पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उन्होंने हाथ उठाकर जयकारे लगाए और भक्ति में नृत्य किया।
कानपुर की शर्मा सिस्टर्स ने बालाजी के भजनों की प्रस्तुति दी। इंडियन आइडल कलाकार ऋतिक गुप्ता, कानपुर के कश्यप ब्रदर्स और संध्या वर्मा ने भी भजन सुनाए। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गोला विधायक अमन गिरी, पूर्व विधायक विनय तिवारी, गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, खुटार के नंदन जी महाराज, श्री श्याम दीवाने सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक राजपूत और महामंत्री अजय गुप्ता सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

खाटू श्याम संकीर्तन में भजन गाते कलाकार। स्रोत  : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें