भीरा। ग्लोबल स्कॉलर्स एकेडमी भीरा में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में रेड हाउस एवं यलो हाउस ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान वीरपाल कौर, अर्शदीप कौर एवं गुरसिमरन कौर ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग की कबड्डी में ब्लू हाउस एवं यलो हाउस विजेता रहे, इसमें यश दीक्षित, नमन साहू एवं पारस सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक संदीप शर्मा एवं प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। वहीं दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि संदीप शर्मा ने टॉस उछालकर किया। अंतिम दिन सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए और विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। संवाद