फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किस समिति पर कितनी खाद, किसानों को बताना होगा रोज

Wed, 24 Dec 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में खाद की किल्लत बढ़ती जा रही है। लगातार खाद आने के बाद भी किसानों की पहुंच से दूर है। आखिर यह खाद जा कहां रही है। सीडीओ ने इसपर गंभीरता दिखाते हुए एआर कोऑपरेटिव को सख्त निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों को रोजाना बताएं कि समितियों पर कितनी मात्रा में खाद है। निजी समितियों पर खाद नहीं है, उसकी भी सूचना रोजाना दी जाए, ताकि किसान खाद को लेकर भ्रमित न हों।
विज्ञापन

खाद की समस्या को लेकर सीडीओ अभिषेक कुमार ने बुधवार को एआर कोऑपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह से नाराजगी जताई। सीडीओ ने सख्त निर्देश दिए कि सभी समितियों पर खाद से संबंधित रोजाना अपडेट दी जाए। किस समिति पर कितनी मात्रा में खाद है। जहां नहीं है वहां कब तक जाएगी। सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों तक यह सूचना पहुंचाएं। सीडीओ ने कहा कि मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें