जिला उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद व्यापारीगण। स्रोत सूचना
- फोटो : जय प्रताप उर्फ अंशुल की फाइल फोटो ।
लखीमपुर खीरी। विकास भवन सभागार में सोमवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जिला उद्योग बंधु की बैठक ली। डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों के संदर्भ में संबंधित विभागों से कारण पूछा और निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि उद्यमियों की हर समस्या के निदान के लिए पुलिस प्रशासन तत्पर है। शहर के मैरिज हॉल के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। टीएसआई युगेंद्र पाल सिंह को निर्देश दिए कि पार्किंग व्यवस्था की जाए।
डीजे, निर्धारित आवाज सीमा में ही बजे। यदि कोई भी मैरिज हॉल स्वामी इन निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उनके खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाए।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने व्यापारियों की ओर से उठाई गई समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों, पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम, एमवाईएसवाई, ओडीओपी वित्तपोषण सहित रोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा की।
जन्म प्रमाणपत्र के लंबित आवेदनों को निपटाएं
डीएम ने जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, मिड-डे-मील सहित अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही सभी विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, जूता, मोज़ा आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने एसडीएम को जन्म प्रमाण पत्र की लंबित आवेदनों को निपटाने के निर्देश भी दिए। स्पष्ट किया कि एसडीएम इस कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें, ताकि नौनिहालों के स्कूल में प्रवेश लेने और आधार नामांकन में कोई समस्या न आए। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि अभियान के दौरान कम उपस्थिति वाले बच्चों के घर दस्तक देकर उनकी उपस्थिति बढ़ाएं।