फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

98.4 फीसदी अंक पाकर रमनदीप कौर जिला टॉपर

सार

चिल्ड्रेंस एकेडमी के आयुष सिंह दूसरे और अजमानी इंटरनेशनल स्कूल की तसवीर वारसी तीसरे स्थान पर रहीं
 
विज्ञापन
परिणाम आने के बाद खुशी मनाते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुशियों के बीच सीबीएसई 12वीं के विद्यार्थियों में दिखा परीक्षा न होने के मलाल
विज्ञापन

शिक्षक बोले, नंबरों को लेकर निराश न हों, रिजल्ट से असंतुष्ट बच्चे दे सकेंगे परीक्षा

लखीमपुर खीरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया, जिसमें चिल्ड्रेंस एकेडमी की छात्रा रमनदीप कौर 98.4 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर रहीं, जबकि इसी विद्यालय के आयुष सिंह 97.6 प्रतिशत के अंकों के साथ दूसरे और अजमानी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा तसवीर वारसी 97.4 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहीं। उधर, परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र छात्राओं में खुशी के साथ पेपर न होने का मलाल रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जारी परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों के मन में तमाम सवाल भी रहे। किसी के मन में सवाल था कि यदि परीक्षा होती तो नंबर अधिक आते तो किसी के मन में था कि यदि परीक्षा होने पर नंबर कम भी आते तो वह उनकी मेहनत के होते। हालांकि शिक्षकों का कहना है नंबरों को लेकर छात्र निराश बिल्कुल न हों, क्योंकि खुद को साबित करने के लिए मौके अभी हजारों आएंगे। इसलिए इस कामयाबी का जश्न मनाते हुए भविष्य की उड़ान के लिए तैयारी में जुट जाएं। शिक्षकों का कहना है यदि छात्र नंबरों को लेकर निराश हैं और उन्हें भरोसा है कि परीक्षा देने पर नंबर और बेहतर मिलते तो सीबीएसई 16 अगस्त से परीक्षा कराएगी। इसमें छात्र छात्राएं शामिल हो सकेगें।

नाम, प्रतिशत, विद्यालय

  • 1. रमनदीप कौर,98.4, चिल्ड्रन्स एकेडमी लखीमपुर
  • 2. आयुष सिंह,97.6, चिल्ड्रन्स एकेडमी लखीमपुर
  • 3. तसवीर वारसी, 97.4, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल
  • 4. वंश कुंवरजी, 97.2, चिल्ड्रंस एकेडमी लखीमपुर
  • 5. इशिता सिंह, 96.8, चिल्ड्रंस एकेडमी लखीमपुर
  • 5. तहरीम फातिमा,96.8, चिल्ड्रंस एकेडमी लखीमपुर
  • 6. सुमित वर्मा,96.6, अजमानी इंटरनेशनल लखीमपुर
  • 6. सुभी श्रीवास्तव, 96.6, सेंट डान बास्को लखीमपुर
  • 6. सुदीपो दीक्षित, 96.6, सेँट डान बास्को लखीमुपर
  • 6. हर्षित मिश्रा,96.6,यूडी चिल्डंस एकेडमी मोहम्मदी
  • 6. अभिनव वर्मा, 96.6,यूडी चिल्ड्रंस एकेडमी मोहम्मदी
  • 6. दक्ष कटियार,96.6,यूडी चिल्ड्रंस एकेडमी मोहम्मदी
  • 6. प्रकृति मौर्या,96.6, अजमानी इंटरनेशनल लखीमपुर
  • 7. आर्यन गुप्ता, 96.4, सेंट डान बास्को लखीमपुर
  • 7. आकिृष्ट विश्वास,96.4, सेंट डान बास्को लखीमपुर
  • 8. अभिषेक कुमार, 96.2, चिल्ड्रन्स एकेडमी लखीमपुर
  • 9. रिद्म निरंकारी, 96, अजमानी इंटरनेशनल लखीमपुर
  • 9. अभिनव सिंह, 96, श्रीगुरू तेगबहादुर सीनियर सेकंडरी पलिया
  • 10. देवेश वर्मा,95.8,अजमानी इंटरनेशनल स्कूल, लखीमपुर
  • 10. प्रांजलि राना, 95.8, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल, लखीमपुर
  • 10. अनन्या गुप्ता, 95.8, श्रीराजेंद्र गिरि मेमोरियल गोला

सीए बनना चाहती है जिला टॉपर रमनदीप कौर

98.4 प्रतिशत अंक लाकर रमनदीप कौर जिले की टॉपर रहीं। पिपरी फार्म निवासी पिता राजपाल सिंह किसान हैं और वह चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) बनना चाहती हैं। रमनदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा सुरेंद्र सिंह को दिया है, क्योंकि वही रोजाना उसे स्कूल ले जाने और घर ले जाते थे।

आयुष का सपना आईएएस बनना कर समाजसेवा करना है।

97.6 प्रतिशत अंक लाकर चिल्ड्रंस एकेडमी के आयुष सिंह जिले में द्वितीय रहे। इनके पिता रामरुचि सिंह फार्मासिस्ट हैं। आयुष का सपना आईएएस बनकर समाजसेवा करना है।

समाजसेवा करना चाहती हैं तसवीर वारसी

97.4 प्रतिशत अंक लाकर जिले में तृतीय रहीं ऑफीसर कॉलोनी निवासी तसवीर वारसी का सपना आईएएस बनकर लोगों की सेवा करना है। मां उमेर उबर व्यापारी हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें