फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान आज से, सज गए बाजार

Mon, 06 Jun 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
रमजान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खजूर से पटी फलों की दुकानें, सेवइयों और सूतफेनी की बिक्री शुरू
विज्ञापन

 मंगलवार से शुरू हो रहे मुकद्दस रमजान माह के लिए शहर और गांवों के बाजार सज गए है। फलों की दुकानों पर दूसरे फलों के साथ रोजा इफ्तार में खास तौर पर इस्तेमाल होने वाला खजूर ज्यादा मात्रा में दिखाई पड़ने लगा है। खजूर बाजार में फलों की दुकानों के साथ साथ सड़क किनारे ठेलों पर भी खूब बिक रहा है। 
रमजान शुरू होने से पहले ही सेवइयां और सूतफेनी बननी शुरू हो गई हैं। बाजार की हर गली में सेवइयों और सूतफेनी की दुकानें सज गई हैं। इसके अलावा टोपियों और खास अरबी गमछों की बिक्री भी बढ़ी है। धार्मिक पुस्तकों की भी बिक्री तेज हो गई है। 
विज्ञापन

रमजान के मद्देनजर मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था की जा रही है। मस्जिदों के बाहर सड़कों पर चूना डलवाया जा रहा है। शहरी और इफ्तारी के वक्त पानी और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। मुस्लिम मुहल्लों में रमजान को लेकर खासा उत्साह है। 
 
रमजान में पानी, बिजली और सुरक्षा की मांग
अंजुमन इस्लामिया वक्फ के एक शिष्टमंडल ने डीएम से मिलकर रमजान के महीने में जिले को पूरी तरह बिजली कटौती मुक्त रखने की मांग की है। साथ ही शहरी और इफ्तारी के वक्त पेयजल आपूर्ति करने की भी मांग की है। अंजुमन इस्लामिया वक्फ ने शहर की मस्जिदों के पास तराबी के वक्त सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। प्रतिनिधिमंडल में नफीस अहमद त्यागी, नसीम खां, शाहीद अली, जफर जैदी, मौलाना रईश अहमद नदवी आदि शामिल रहे।
 
मैलानी में सहरी, अफ्तार के वक्त मिलेगा पानी
मैलानी। मुकद्दस रमजान में रोजेदरों की सहूलियत को देखते हुए नगर पंचायत सहरी और अफ्तार के वक्त अतिरिक्त पेयजल की सप्लाई करेगा। चेयरमैन अनीता यादव ने बताया कि रमजान में सहरी के वक्त रात को ढाई से चार बजे तक तथा अफ्तार के वक्त शाम को पांच से आठ बजे तक पेयजल की सप्लाई की जाएगी। अभी शाम को पांच से सात बजे तक पानी की सप्लाई की जाती है। इस तरह रमजान में ढाई घंटे अतिरिक्त पानी की सप्लाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रमजान को देखते हुए शाम को अफ्तार से पहले सभी मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई करवाने के साथ ही चूना भी डलवाया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों को रमजान की मुबारकबाद भी दी।
 
चार दिवसीय शबीने का आयोजन चांदरात से
खीरी टाउन। कस्बा खीरी के मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी डॉ. रजी अहमद अंसारी के प्लाट पर चार दिवसीय शबीने का आयोजन किया जा रहा है। रमजान में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज (तरावीह) के आयोजक डॉ. रजी अहमद अंसारी ने बताया कि शबीने के दौरान तरावी की नमाज में कुरान की तिलावत शाही किले के इमाम हाफिज मोहम्मद कमर आलम आरफी करेंगे। इसमें पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे दिन क्रमश: 11, 9, 6, 4 पारे पढ़े जाएंगे। ईशां की नमाज रात नौ बजे अदा की जाएगी। 
विज्ञापन

 
चांद देखने की हुई तस्दीक
लखीमपुर खीरी में जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना इशहाक ने सोमवार की शाम को चांद देखे जाने की तस्दीक कर दी। साथ ही कहा कि मुकद्दस रमजान का महीना सात जून से शुरू हो रहा है। मंगलवार से रोजे रखे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें