फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच निपटी विकास रैली

Mon, 20 Jun 2016 11:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पसीने से तरबतर रहे लोग, हवा-पानी को भी तरसे
विज्ञापन

 मुख्यमंत्री की विकास रैली में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। उमस भरी गर्मी के बीच लोग जहां पसीने से तरबतर रहे। वहीं ग्रामीण इलाकों से आए लोग हवा और पानी को भी तरस गए। पानी और हवा का समुचित प्रबंध न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ीं। कई लोग गश खाकर गिर गए। उमस भरी गर्मी से सभी लोग बेहाल थे। गर्मी के कारण लखनऊ से प्रकाशित एक अखबार के पत्रकार धर्मेश शुक्ला सहित पंडाल में मौजूद कई महिला और पुरुष गश खाकर गिर गए। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पंडाल में मौजूद पुलिस वालों ने भी उनकी तरफ से नजरें फेर लीं। साथी बीमार हुए लोगों को लेकर पंडाल के बाहर लाए। 
मुख्यमंत्री के आगमन पर विशाल वॉटर प्रूफ पंडाल बनाया गया था लेकिन पंडाल में हवा और पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी। पंडाल में बैठे लोग मुख्यमंत्री का इंतजार करते-करते उमस भरी भीषण गर्मी के बीच पसीने से तरबतर हो गए। निर्धारित समय से करीब सवा घंटे देरी से मुख्यमंत्री जब सभास्थल पर पहुंचे तो भीड़ मंच के आगे लगी बेरीकेडिंग तक पहुंच गई। सभास्थल पर बनाई गई मीडिया गैलरी पर सपा कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया। बेरीकेडिंग पर भीड़ होने के कारण वीआईपी और मीडिया गैलरी में बैठे लोग बांस-बल्लियों के सहारे खड़े लोगों को हटाने लगे। जिससे वहां अफरातफरी मची रही। इस दौरान पुलिस वाले भी मूकदर्शक बने खड़े रहे।
विज्ञापन

... आपस में भिड़े सपा कार्यकर्ता 
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भाषण शुरू हुआ तो तमाम कार्यकर्ताओं की भीड़ वीआईपी और मीडिया गैलरी के बीच आने-जाने के लिए छोड़ी गई जगह में उमड़ पड़ी। इसी बीच जिले के एक पदाधिकारी ने बलपूर्वक कुछ कार्यकर्ताओं के साथ जब अभद्रता कर उन्हें हटाने की कोशिश की तो कार्यकर्ता उनसे भिड़ गए। नौबत हाथापाई तक आ पहुंची लेकिन इसी बीच कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया। 
झलकियां
- मंच पर नहीं दिखीं सपा महिला जिलाध्यक्ष दिव्या सिंह।
- हेलीकॉप्टर के सभास्थल के ऊपर से गुजरते ही समर्थकों ने की नारेबाजी।
- मुख्यमंत्री के आने से पूर्व कमिश्नर और डीआईजी ने मंच का किया निरीक्षण।
- मुख्यमंत्री से काफी देर तक गुफ्तगू करते रहे एमएलसी शशांक यादव।
- मुख्यमंत्री के पास बैठे सांसद रवि वर्मा भी गुफ्तगू करते रहे।
- मुख्यमंत्री को गिफ्ट देने की लगी रही होड़। 
- जब एक युवक ने अपने हाथों बनाए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चित्र की फ्रेमिंग मंच की ओर दिखाई तो सीएम ने सुरक्षा गार्डों से युवक को मंच पर बुलवा लिया।
इन्होंने भी सभा को किया संबोधित 
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संबोधन से पहले कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा, सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, पूर्व विधायक और मोहम्मदी से प्रत्याशी आरए उस्मानी, यशपाल चौधरी, पलिया प्रत्याशी अनीता यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव गुप्ता ने भी विचार रखे।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम और परेशान हुए आम लोग
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री की विकास रैली के कारण गोला, पलिया, मैगलगंज, मितौली, धौरहरा, फूलबेहड़, मोहम्मदी, पसगवां रूट की प्राइवेट बसें नहीं चल सकीं। वजह रही, अधिकतर बसें रैली में लगा दी गईं थीं। भीड़ जुटाने की होड़ में सभी यह भूल गए कि आम लोग भी हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए यहां से प्राइवेट बस यूनियन की सभी बसों को ले लिया गया जिसके चलते यात्री खूब भटके और डग्गामार वाहनों ने मनमाना किराया वसूला।
पलियाकलां। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जिले पर आगमन और उनकी विकास रैली के चलते बीते रविवार की शाम से ही बसों का टोटा हो गया। मझगईं, संपूर्णानगर, चंदनचौकी, गौरीफंटा आदि से सैकड़ों कार्यकर्ता बसों से लखीमपुर गए। लगभग 80 बसें बस यूनियन की रैली में गईं। साथ ही पूरे जिले के कार्यकर्ता प्राइवेट बसों या फिर अपने वाहनों से रैली में पहुंचे। जिससे स्थानीय बस अड्डे पर बसों की किल्लत रही और इससे तमाम यात्री इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। डग्गामार वाहनों ने भी इस दौरान खूब कमाई की। पलिया से गौरीफंटा, निघासन, लखीमपुर, मैलानी आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों को बसें न मिलने पर उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। इससे यात्रियों में गुस्सा रहा।
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। प्रशासन के निजी बसों का अधिग्रहण कर लिए जाने से जेबीगंज-मोहम्मदी मार्ग पर बस संचालन बंद रहा। बस संचालन बंद रहने से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें