फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी साल में मुख्यमंत्री मेहरबान

Mon, 20 Jun 2016 11:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
‌व‌िमोचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
473 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण
विज्ञापन

400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
सधे संबोधन में मुख्यमंत्री ने की केवल विकास की बात 
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनावी साल में खीरी जिले पर मेहरबान हुए। विकास रैली के बहाने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने में उन्होंने कोई कोताही नहीं बरती। पुलिस लाइंस में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद वह कार से शहर में होते हुए सीधे एलआरपी चौराहा पहुंचे। वहां उन्होंने सीतापुर-लखीमपुर राज्यमार्ग के फोरलेन निर्माण का शिलान्यास किया। 
एलआरपी चौराहे से सभास्थल पर आकर मुख्यमंत्री ने 47318.85 लाख रुपये की लागत की 138 परियोजनाओं का लोकार्पण और 39966.58 लाख रुपये लागत की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनकी कुल लागत 87285.43 लाख रुपये है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकास का रास्ता अच्छी सड़कों से होकर जाता है। इसलिए प्रदेश सरकार सड़क निर्माण पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है। सभी जिलों को फोरलेन रोड से जोड़ने का काम तेजी से हो रहा है। चालीस जिलों को फोरलेन से जोड़ा जा चुका है। इसी कड़ी में सीतापुर लखीमपुर रोड का शिलान्यास हुआ है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अपने 22 मिनट के सधे भाषण में अधिकतर समय केवल विकास की बात की। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ विकास का विजन भी रखा। विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए विकास की कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने अपने भाषण में सबसे ज्यादा युवाओं पर ही फोकस रखा। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने जिले की ओर से स्वागत किया। भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संचालन अनिता सहगल ने किया।  
दीं सौगातें
- लखीमपुर-सीतापुर रोड फोरलेन निर्माण
- नौ सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण
- नहर पटरी रोड का सुदृढ़ीकरण
- 83 संपर्क मार्गों का निर्माण
- आईटीआई निघासन का भवन निर्माण
- जिला महिला चिकित्सालय में प्रशासनिक भवन
- जिला महिला चिकित्सालय में वार्ड ब्लाक का निर्माण
- जिला महिला चिकित्सालय में रैन बसेरा निर्माण
- माडल स्कूल लुधौरी निघासन का निर्माण
- 15 स्थानों पर कब्रिस्तानों की चहारदीवारी का निर्माण
- शहर में तीन सड़कों का निर्माण
- 220 केवी शाहजहांपुर-निघासन पारेक्षण लाइन
- 220 केवी विद्युत उपकेंद्र निघासन 
- अग्रिशमन केंद्र निघासन में आवासीय भवनों का निर्माण
दिखाए सपने
- लखीमुपर से दुधवा तक फोरलेन रोड
- युवाओं को रोजगार के अवसर
- शहर को तार विहीन बनाना
- अब ज्यादा महिलाओं को समाजवादी पेंशन
- सभी गांवों को सड़कों से जोड़ना 
- 24 घंटे बिजली की उपलब्धता
ये भी क‌िया
विकास रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने लोहिया ग्रामीण आवास योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, राज्य पोषण मिशन, समाजवादी पेंशन योजना, आम आदमी दुर्घटना पट्टा, कामधेनु, मिनी, माइक्रो, जननी सुरक्षा आदि योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और लाभ वितरित किया। मुख्यमंत्री ने 358 साइकिलें, 50 लैपटॉप, 46 बैटरी चालित रिक्शा, 44 ट्राई साइकिल, कृषि से संबंधित योजनाओं के 1001 किट बांटने के साथ 20 छात्राओं को कन्या विद्याधन की धनराशि बांटी। कुल 2263 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। 
जिला प्रशासन की स्मारिका का विमोचन
विकास रैली के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिला प्रशासन की ओर से प्रकाशित स्मारिका ‘बढ़ते कदम-हमारा प्रयास सबका विकास’ का विमोचन भी किया। इस मौके पर डीएम आकाशदीप, एसपी अखिलेश चौरसिया, सीडीओ अमित बंसल आदि अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, सांसद रवि प्रकाश वर्मा, एमएलसी शशांक यादव, आनंद भदौरिया, रामवृक्ष यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज, विधायक उत्कर्ष वर्मा, विनय तिवारी, राम सरन, सुनील कुमार लाला, महोली विधायक अनूप गुप्ता, कृष्ण गोपाल पटेल, पूर्व विधायक यशपाल चौधरी, आरए उस्मानी, धीरेंद्र बहादुर सिंह सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, अनिता यादव, राजीव गुप्ता, राजपाल कश्यप, धनंजय उपाध्याय, पपिल मनार, मोहम्मद कयूम आदि।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें